विडियो

Login

User ID
Password
   Sign Up         Forget Password

भारत : बिहार सरकार की नाक में दम, बंधक पुलिसकर्मियों के घर मातम
Thursday, September 02, 2010 By : ns
imageपटना. बिहार में नक्‍सलियों द्वारा पिछले दिनों अगवा किए गए चार पुलिसकर्मियों को रिहा करने की एक और समयसीमा खत्‍म हो गई है। सरकार न तो इन नक्‍सलियों का पता लगा पाई है और न ही उनकी मांग के बारे में कोई फैसला ले रही है। ऐसे में नक्‍सलियों के कब्‍जे में जो चार पुलिसकर्मी हैं, उनके परिजनों की सांसें थम गई हैं और उनके घरों में मातम का माहौल बन गया है। हालांकि माना जा रहा है कि नक्‍सली सरकार को और मोहलत दे सकते हैं। बिहार सरकार नक्‍सलियों के कब्‍जे से पुलिसकर्मियों को छुड़ाने के लिए अभियान चला रही है। राज्‍य सरकार ने इसके लिए केंद्र से और सहायता मांगी है। गृह मंत्रालय के सूत्रों ने बताया कि राज्‍य सरकार की मांग पर अतिरिक्‍त सुरक्षा बल मुहैया कराए जा रहे हैं। सीआरपीएफ के डायरेक्‍टर जनरल विक्रम श्रीवास्‍तव ने आज मौके का जायजा लिया और मौजूदा संकट के बारे में मुख्‍यमंत्री नी‍तीश कुमार और राज्‍य के डीजीपी नीलमणि से विचार विमर्श किया। नक्सलियों ने चेतावनी दी थी कि अगर गुरुवार 10 बजे तक उनके 8 साथियों को नहीं छोड़ा गया तो वे चार पुलिसकर्मियों की हत्‍या कर देंगे। पहले यह समयसीमा बुधवार तक की थी। ये चारों पुलिसकर्मी 30 अगस्‍त से ही उनके कब्‍जे में हैं। लखीसराय जिले में 30 अगस्‍त को नक्‍सलियों ने 10 जवानों को मार डाला था और चार को अगवा कर लिया था। तब से पुलिस-प्रशासन इन अधिकारियों को छुड़ाने में लगा है, लेकिन अब तक कोई कामयाबी नहीं मिली है। इलाके में बड़ी संख्‍या में सुरक्षा बल तैनात हैं और गहन तलाशी अभियान में जुटे हैं। पुलिस मुख्यालय ने लखीसराय के एसपी और एसडीपीओ को हटा कर वहां नये पुलिस अफसर तैनात कर दिये हैं। सरकार पर हर ओर से दबाव है। एक ओर बंधक बनाए गए पुलिसकर्मियों के परिजन गुहार लगा रहे हैं, तो दूसरी ओर लखीसराय जिला पुलिस एसोसिएशन ने भी पुलिसकर्मियों की सुरक्षित रिहाई की मांग को लेकर सरकार को अल्टीमेटम दे दिया है। उनका कहना है कि यदि उनके साथियों की रिहाई नहीं हुई तो वे लोग दो सितंबर से खुद को काम से अलग कर लेंगे। बुधवार को नक्सलियों द्वारा अगवा सब इंस्‍पेक्‍टर रूपेश कुमार व बीएमपी जवान एहसान के परिजनों ने मुख्यमंत्री से भेंट की। मुख्यमंत्री ने उन्हें पुलिसकर्मियों की सकुशल वापसी का आश्वासन दिया था। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार खुद पूरे मामले पर नजर रखे हुए हैं। पुलिस मुख्यालय सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, उन आठ नक्सलियों के ट्रैक रिकार्ड खंगाले जा रहे हैं जिनकी रिहाई की मांग नक्‍सली कर रहे हैं। पुलिस ने बुधवार को कजरा से जमुई तक के जंगलों का हवाई सर्वेक्षण किया। भारी संख्या में अतिरिक्त पुलिस बल भी वहां भेजा गया है। पुलिस मुख्यालय के वरीय अधिकारी घटनास्थल पर कैंप कर रहे हैं। अधिकारियों का कहना है कि जमुई, मुंगेर और बांका जिला की पुलिस के साथ झारखंड पुलिस का दल भी कांबिंग ऑपरेशन में शामिल है। इसकी मॉनिटरिंग डीजीपी कर रहे हैं। तीन दिन से जारी इस संकट के बारे में केंद्रीय गृह मंत्री पी. चिदंबरम का कहना है कि बिहार सरकार जो भी फैसला लेगी, केंद्र उसमें साथ देगा।

दुनिया

अमेरिकियों को डराने पर बेइज्‍जत हुए पाकिस्‍तानी
'चीन की बढ़ती ताकत के खिलाफ भारत के साथ आए अमेरिका'
जापान के दफ्तरों में नहीं है लैंगिक समानता

भारत

बिहार सरकार की नाक में दम, बंधक पुलिसकर्मियों के घर मातम
'पुलिस ने पहले पीटा, फिर गुनाह कबूल कराया'
दिल्‍ली वाले वर्ष 2035-40 तक चुकाते रहेंगे कॉमनवेल्‍थ का कर्ज!

राज्य

राजस्थान
दिल्ली
हरियाणा

बाँलीवुड

फिल्म रिव्यू:आशाएं
सलमा की टाइट ड्रेस पर ठहरीं सबकी नज़रें
रिश्ते सुधारने की कोशिश में सलमान-कैट

विशेष

खेल

पत्नी के अलावा किसी की नहीं होगी क्रिकेटरों तक पहुंच
'तुरुप के पत्ते' के साथ आएगी पोंटिंग की सेना
और धड़ाम से गिर गई टेनिस परी

जयपुर सिटी

बिज़नस

गिरेंगे सोने के दाम !
एचसीएल का धमाका सिर्फ 1600 में कंप्यूटर
योग का पेटेंट करवाएगी सरकार

इस सेक्शन की खबरें

बिहार सरकार की नाक में दम, बंधक पुलिसकर्मियों के घर मातम
Thursday, September 02, 2010 , ns
पटना. बिहार में नक्‍सलियों द्वारा पिछले दिनों अगवा किए गए चार पुलिसकर्मियों...
'पुलिस ने पहले पीटा, फिर गुनाह कबूल कराया'
Thursday, September 02, 2010 , ns
दुबई. शरजाह की शरिया कोर्ट द्वारा मौत की सजा सुनाए गए 17 भारतीयों ने पाकिस्...
दिल्‍ली वाले वर्ष 2035-40 तक चुकाते रहेंगे कॉमनवेल्‍थ का कर्ज!
Thursday, September 02, 2010 , ns
नई दिल्ली. भारत की राजधानी दिल्‍ली में 3 से 14 अक्‍टूबर तक राष्‍ट्रमंडल खेल...
ममता ने राजनीतिक लाभ के लिए की थी रैलीः नक्सली नेता किशनजी
Thursday, September 02, 2010 , ns
कोलकाता रेलमंत्री ममता बनर्जी की लालगढ़ रैली को समर्थन देने वाले नक्सली नेत...
भाजपा के गैरहाजिर सांसदों की शामत
Tuesday, August 31, 2010 , ns
नई दिल्ली। भाजपा अभ्यास वर्ग से गायब रहने वाले नए-नवेले सांसदों के खिलाफ पा...
मॉडल विवेका कांड में गौतम को क्लीन चिट
Tuesday, August 31, 2010 , ns
मुंबई। मॉडल विवेका बाबाजी की विवादास्पद मौत मामले की जांच कर रही खार पुलिस ...
कोडा के खिलाफ जालसाजी का केस दर्ज
Tuesday, August 31, 2010 , ns
रांची। करोड़ों रूपए के घोटालों में फंसे झारख्ंाड के पूर्व मुख्यमंत्री मधु क...
राजधानी दिल्ली की एक अदालत ने हाई प्रोफाइल "इच्छाधारी बाबा" को जमानत दी
Tuesday, August 31, 2010 , ns
नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली की एक अदालत ने हाई प्रोफाइल सैक्स रैकेट के आरोपी ...
कश्मीर में घुसपैठ की कोशिश करते 9 ढ़ेर
Tuesday, August 31, 2010 , ns
कश्मीर घाटी के उड़ी सेक्टर में नियंत्रण रेखा पर भारतीय सीमा में घुसपैठ की ...

Advertisments

DanceGroup
softsystech
Creative Enterprises