विडियो

Login

User ID
Password
   Sign Up         Forget Password

दुनिया : अमेरिकियों को डराने पर बेइज्‍जत हुए पाकिस्‍तानी
Thursday, September 02, 2010 By : ns
imageवाशिंगटन. पाकिस्तानी सेना के एक उच्च स्तरीय आठ सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल को हिरासत में ले लिया गया। वाशिंगटन के डलास एयरपोर्ट पर एक स्टीवर्ड को `अंतिम यात्रा` की धमकी देने के बाद इन्‍हें विमान से उतारकर हिरासत में लिया गया। पाकिस्तान का आरोप है कि प्रतिनिधिमंडल में शामिल सेना के वरिष्ठतम अफसरों के साथ अमेरिकी अफसरों ने आतंकवादियों जैसा सलूक किया। हालांकि दो घंटे की पूछताछ के बाद उन्हें रिहा कर दिया गया, लेकिन इस घटना से पाकिस्तान और अमेरिका के बीच विवाद जरूर खड़ा हो गया। इस 'बेइज्जती' से नाराज पाकिस्तानी प्रतिनिधिमंडल ने अमेरिकी सेंट्रल कमांड के साथ होने वाली महत्वपूर्ण बैठक रद कर दी और सभी सदस्‍य पाकिस्तान लौट गए। पाकिस्तानी सेना के सीनियर अफसरों का एक प्रतिनिधिमंडल फ्लोरिडा में यूएस सेंट्रल कमांड के साथ महत्वपूर्ण बैठक में शामिल होने गया था। इसी सिलसिले में वे डलास एयरपोर्ट पर एक विमान में सवार हुए। एक ब्रिगेडियर का उड़ान भरने के पहले ही स्टीवर्ड से विवाद हो गया। ब्रिगेडियर ने स्टीवर्ड को धमकी दी कि यह उसकी अंतिम यात्रा बन जाएगी। यह सुन कर विमान के बाकी यात्री भी भयभीत हो गए और उन्होंने प्रतिनिधिमंडल के साथ यात्रा करने से इनकार कर दिया। इसके बाद प्लेन करीब 40 मिनट तक एयरपोर्ट पर खड़ा रहा। प्रतिनिधिमंडल के सभी सदस्‍यों को हिरासत में ले लिया गया। करीब दो घंटे की पूछताछ के बाद सभी को रिहा किया गया। पाकिस्तान ने इस मुद्दे पर अमेरिका से विरोध जताया है।

दुनिया

अमेरिकियों को डराने पर बेइज्‍जत हुए पाकिस्‍तानी
'चीन की बढ़ती ताकत के खिलाफ भारत के साथ आए अमेरिका'
जापान के दफ्तरों में नहीं है लैंगिक समानता

भारत

बिहार सरकार की नाक में दम, बंधक पुलिसकर्मियों के घर मातम
'पुलिस ने पहले पीटा, फिर गुनाह कबूल कराया'
दिल्‍ली वाले वर्ष 2035-40 तक चुकाते रहेंगे कॉमनवेल्‍थ का कर्ज!

राज्य

राजस्थान
दिल्ली
हरियाणा

बाँलीवुड

फिल्म रिव्यू:आशाएं
सलमा की टाइट ड्रेस पर ठहरीं सबकी नज़रें
रिश्ते सुधारने की कोशिश में सलमान-कैट

विशेष

खेल

पत्नी के अलावा किसी की नहीं होगी क्रिकेटरों तक पहुंच
'तुरुप के पत्ते' के साथ आएगी पोंटिंग की सेना
और धड़ाम से गिर गई टेनिस परी

जयपुर सिटी

बिज़नस

गिरेंगे सोने के दाम !
एचसीएल का धमाका सिर्फ 1600 में कंप्यूटर
योग का पेटेंट करवाएगी सरकार

इस सेक्शन की खबरें

अमेरिकियों को डराने पर बेइज्‍जत हुए पाकिस्‍तानी
Thursday, September 02, 2010 , ns
वाशिंगटन. पाकिस्तानी सेना के एक उच्च स्तरीय आठ सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल को हिर...
'चीन की बढ़ती ताकत के खिलाफ भारत के साथ आए अमेरिका'
Thursday, September 02, 2010 , ns
वॉशिंगटन. चीन की बढ़ती सैन्य ताकत और उसके प्रभाव से सिर्फ भारत ही नहीं बल्क...
जापान के दफ्तरों में नहीं है लैंगिक समानता
Tuesday, August 31, 2010 , ns
टोक्यो.जापान में कार्यक्षेत्रों में लैंगिक समानता को बढ़ावा देने के उद्देश्...
‘द कोरिया रोकता है ट्विटर का इस्तेमाल’
Tuesday, August 31, 2010 , ns
उत्तर कोरिया ने सोमवार को दक्षिण कोरिया पर अपने नागरिकों को सोशल नेटवर्किं...
ओबामा पर ऐतबार नीति पर नहीं: पुतिन
Tuesday, August 31, 2010 , ns
मॉस्को.रूसी प्रधानमंत्री व्लादीमीर पुतिन ने कहा है कि मॉस्को के साथ संबंधों...
गुजरात सरकार को झटका, कुलदीप शर्मा के खिलाफ एफआईआर रद्द
Tuesday, August 31, 2010 , ns
नई दिल्ली. गुजरात हाई कोर्ट ने आज राज्य के अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक कुलदीप ...
रेडियो आइसोटोप की कमी से महंगा हो सकता है इलाज
Tuesday, August 31, 2010 , ns
वाशिंगटन. शरीर के स्केन में काम आने वाले रेडियोएक्टिव आइसोटोप की विश्वभर मे...

Advertisments

DanceGroup
softsystech
Creative Enterprises