विडियो

Login

User ID
Password
   Sign Up         Forget Password

बॉलिवुड : फिल्म रिव्यू:आशाएं
Thursday, September 02, 2010 By : nss
image फिल्म आशाएं की कहानी एक कैंसर मरीज की जिंदगी की दुविधा को दर्शाती है|फिल्म की शुरुआत होती है राहुल(जॉन अब्राहिम)से जो अपनी गर्लफ्रेंड नफीसा(सोनल)के साथ अपनी अमीरी का जश्न मनाता है|यह वह दिन होता है जब राहुल जो कि पेशे से एक जुआरी है जुएं में बहुत बड़ी रकम जीत जाता है| इतनी बड़ी रकम मिल जाने के बाद राहुल नफीसा को शादी करने का प्रस्ताव देता है और दोनों सगाई करने का फैसला कर लेते हैं|मगर दुर्भाग्यवश सगाई की पार्टी के दौरान राहुल अचानक से बेहोश होकर गिर जाता है|उसे तुरंत डॉक्टर को दिखाया जाता है जहां पता चलता है उसे लंग कैंसर है|डॉक्टर बताते हैं कि ज्यादा सिगरेट की लत की वजह से राहुल लंग कैंसर का शिकार हो चुका है| फिल्म के कई द्रश्यों में उसे धुम्रपान करते हुए भी दिखाया जाता है|लंग कैंसर होने की बात जानकर राहुल बहुत निराश तो हो जाता है और यह भी पता होता है कि अब वह इस दुनिया में कुछ ही दिनों का मेहमान है मगर वह निराश न होकर अपनी बची हुई जिंदगी को हंसी ख़ुशी जीने का फैसला कर लेता है| राहुल की गर्लफ्रेंड नफीसा उसे लंग कैंसर होने की बात जानने के बावजूद उससे शादी करना चाहती है मगर राहुल इस बात से इनकार कर देता है| और उससे दूर चला जाता है ताकि उसकी गर्लफ्रेंड उसे भूलकर अपना भविष्य बना सके| एक नए शहर में जाकर उसकी मुलाक़ात कई लोगों से होती है जिसमें से एक पद्मा(अनिता नायर)होती है|अनीता को भी लंग कैंसर होता है|यहाँ राहुल की मुलाक़ात जितने भी लोगों से होती है उन्हें कोई न कोई बीमारी होती है और सब अपनी आखिरी सांसें गिन रहे हैं|मौत कब इनके दरवाजे पर दस्तक दे जाए इन्हें नहीं पता| इन सबके साथ राहुल बहुत घुल मिल जाता है और उसकी जिंदगी पहले से काफी बदल जाती है|यही उसकी मुलाक़ात होती है मधु(फरीदा जलाल)से जो कि एड्स की मरीज है|जैसा की समाज में भ्रान्ति है कि लोग एड्स मरीज से बात करना,मिलना जुलना बिलकुल पसंद नहीं करते|मगर राहुल मधु उसकी तकलीफ को समझकर उसके साथ दोस्ती कर लेता है|वहीं कैंसर कि मरीज पद्मा राहुल को बहुत पसंद करने लग जाती है और दोंबों बहुत अच्छे दोस्त बन जाते हैं|इस फिल्म में पद्मा का किरदार काफी प्रभावशाली है| श्रेयस तलपड़े को फिल्म के एक गाना में देखा जा सकता है|वहीं जॉन भी फिल्म में काफी अच्छे दिखे हैं|जॉन को वैसे तो भावहीन अभिनेता कहा जाता है मगर इस फिल्म में उन्होंने इस भ्रान्ति को तोड़ दिया है और कमाल का अभिनय किया है| फिल्म का सब्जेक्ट गंभीर है मगर इसे काफी हलके फुल्के ढंग से पेश किया गया है|फिल्म कि कहानी कहीं कहीं प्रभाव छोड़ने में नाकामयाब होती नजर आती है|सामाजिक मुद्दे को फिल्म में जरुर उठाने की कोशिश की गयी है मगर यह छाप नहीं छोड़ पाती|मगर फिल्म के कुछ द्रश्य काफी प्रभावशाली भी हैं और आपको हंसाते भी हैं और खासकर राहुल और पद्मा की केमिस्ट्री जानदार हैं| हॉस्पिटल में जब लोगों की ख्वाहिश पूरी हो जाती है तो वह एक दूसरे की विशलिस्ट पढ़ते हैं और इस विश लिस्ट में पद्मा की भी एक खवाहिश रहती है की मरने से पहले उसे राहुल उसे प्यार करे|वह राहुल की विश पूरा कर देती है|राहुल को पद्मा इंडियाना जोन्स का कॉस्टयूम गिफ्ट करती हैं जो राहुल को बहुत पसंद आता है| राहुल इसके बाद अपनी गर्ल फ्रेंड से बात कर यह कहता है की वह उससे मिलने आए|वह अपनी गर्ल फ्रेंड के साथ हिमालया चला जाता है|फिल्म की कहानी का यही संदेश है कि आप कभी नहींजान सकते कि अगले पल क्या होने वाला है इसलिए आज में हमेशा खुश रहिए| गंभीर विषय होने के बावजूद फिल्म का ट्रीटमेंट उतना जानदार नहीं है जितना उम्मीद की जा रही थी|यह जॉन के करियर की एक और फ्लॉप फिल्म ही साबित होगी| डायरेक्टर:नागेश कुकुनूर प्रोड्यूसर:परसेप्ट पिक्चर लिमिटेड म्यूजिक:मोहित चौहान,प्रीतम चक्रवर्ती और शिराज़ उप्पल कलाकार:जॉन अब्राहिम,श्रेयस तलपड़े,अनायता नायर,प्रतीक्षा लोंकर

दुनिया

अमेरिकियों को डराने पर बेइज्‍जत हुए पाकिस्‍तानी
'चीन की बढ़ती ताकत के खिलाफ भारत के साथ आए अमेरिका'
जापान के दफ्तरों में नहीं है लैंगिक समानता

भारत

बिहार सरकार की नाक में दम, बंधक पुलिसकर्मियों के घर मातम
'पुलिस ने पहले पीटा, फिर गुनाह कबूल कराया'
दिल्‍ली वाले वर्ष 2035-40 तक चुकाते रहेंगे कॉमनवेल्‍थ का कर्ज!

राज्य

राजस्थान
दिल्ली
हरियाणा

बाँलीवुड

फिल्म रिव्यू:आशाएं
सलमा की टाइट ड्रेस पर ठहरीं सबकी नज़रें
रिश्ते सुधारने की कोशिश में सलमान-कैट

विशेष

खेल

पत्नी के अलावा किसी की नहीं होगी क्रिकेटरों तक पहुंच
'तुरुप के पत्ते' के साथ आएगी पोंटिंग की सेना
और धड़ाम से गिर गई टेनिस परी

जयपुर सिटी

बिज़नस

गिरेंगे सोने के दाम !
एचसीएल का धमाका सिर्फ 1600 में कंप्यूटर
योग का पेटेंट करवाएगी सरकार

इस सेक्शन की खबरें

फिल्म रिव्यू:आशाएं
Thursday, September 02, 2010 , nss
फिल्म आशाएं की कहानी एक कैंसर मरीज की जिंदगी की दुविधा को दर्शाती है|फिल्...
सलमा की टाइट ड्रेस पर ठहरीं सबकी नज़रें
Thursday, September 02, 2010 , nss
मेक्सिकन ऐक्ट्रेस सलमा हाएक ने लॉस एंजेलस में एक पार्टी के दौरान अपने सेक्स...
रिश्ते सुधारने की कोशिश में सलमान-कैट
Thursday, September 02, 2010 , nss
कैटरीना कैफ और सलमान खान के कथित ‘ब्रेकअप’ के बारे में काफी कुछ कहा-सुना जा...
क्‍या इशान को छोड़ देगी सुहाना?
Tuesday, August 31, 2010 , ns
सीरियल ससुराल गेंदा फूल में बड़ा बदलाव होने वाला है क्‍योंकि सुहाना कैश्‍यप...
'हैलो डार्लिंग'
Tuesday, August 31, 2010 , ns
प्रोड्यूसर:मुक्ता आर्ट्स डायरेक्टर:मनोज तिवारी कलाकार:जावेद जाफरी,गुल पना...
बदला ब्‍वॉयफ्रेंड माइली ने
Tuesday, August 31, 2010 , ns
गायिका माइली साइरस लियाम हेम्सवर्थ से अलग होने के बाद अब एक्‍टर डगलस बूथ के...
मुंबई में मेट्रो के खिलाफ बिग बी
Tuesday, August 31, 2010 , ns
बॉलीवुड महानायक अमिताभ बच्चन को मुंबई में शुरू होने मेट्रो रेल प्रोजेक्ट से...
सलमान की मुन्‍नी मुसीबत में
Tuesday, August 31, 2010 , ns
बॉलीवुड की अन्‍य आइटम सांग की तरह सलमान की मुन्‍नी भी विवादों में फंस गई है...

Advertisments

DanceGroup
softsystech
Creative Enterprises